जासूसी होने के खुलासे पाकिस्‍तान भड़क उठा

इस्‍लामाबाद, पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के फोन की इजरायली साफ्टवेयर पेगासस के जरिए कथित रूप से जासूसी होने के खुलासे पाकिस्‍तान भड़क उठा है। पाकिस्‍तान ने कहा है कि भारत के जासूसी के इस मुद्दे को जरूरी मंचों पर उठाएगा। पाकिस्‍तान के सूचना प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि उनका देश प्रधानमंत्री इमरान खान के फोन की भारत से हैकिंग के मुद्दे पर और ज्‍यादा डिटेल की प्रतीक्षा कर रहा है।

चौधरी ने कहा कि जैसे ही इमरान खान के फोन की हैकिंग का पूरा डिटेल आने पर इसे उचित मंचों पर उठाया जाएगा। इससे पहले चौधरी ने अपने एक ट्वीट में इस बात पर चिंता जताई थी कि भारत पत्रकारों और नेताओं के फोन की हैकिंग कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि हैक किए जा रहे फोन्स की लिस्ट में एक नंबर इमरान खान का भी है। एक दावे के मुताबिक भारत समेत कई देशों की सरकारों ने 150 से ज्‍यादा पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्‍य ऐक्टिविस्‍ट्स की जासूसी कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *