नेहरू गार्डन स्कूल को हराभरा बनाने के लिए प्रिंसिपल के प्रयास काबिलेतारीफः गुरजीत सिंह वालिया

जालंधर,(संजय शर्मा)-पूरे शहर को हरा भरा बनाने के लिए प्रसिद्ध समाजसेवक एवं वालिया चैरीटेबल सोसाइटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह वालिया ने जो मुहिम चलाई है उस मुहिम के महत्वपूर्ण चरण के तहत आज प्रसिद्ध समाजसेवक गुरजीत वालिया ने नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सजावटी पाैधे लगाए। गुरजीत वालिया ने प्रिंसिपल गुरिंदर जीत काैर की तारीफ करते हुए कहा कि प्रिंसिपल की अगुवाई में इस स्कूल में हरियाली का आलम है और ये हरियाली बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल की तरफ से उन्हें जो जरूरत बताई गई थी उसके मुताबिक उनकी टीम ने आज सजावटी पाैधे लगवा दिए। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल ने स्कूल को हरा भरा बनाकर एक मिसाल कायम की है और इस मिसाल से स्कूली बच्चे जहां प्रेरणा ले रहे हैं वहीं उनके अभिभावक भी प्रेरित हो रहे हैं। इस दाैरान प्रसिद्ध समाजसेवक गुरजीत सिंह वालिया ने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होते हैं और यहां पर हरियाली होना बहुत जरूरी है इसीलिए उन्होंने यहां पाैधे लगाए। वालिया ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से आगे आने का आह्वान करते हुए लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और उसके देखभाल की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा मनुष्य जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर हाल में जालंधर में हरियाली बनाए रखने की आवश्यकता है, हमें आने वाली भावी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प आज लेना चाहिए। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुरिंदर जीत काैर, मैडम मंजीत काैर, जैती शर्मा, बाबुल डोगरा, सुखबीर काैर, निशि शर्मा, अजय शर्मा, सुक्खा बाउंसर एवं रोबिन लाहाैरिया भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *