पीएमओ ने 8 जुलाई तक की सारी मीटिंग टाली, दो दिन के अंदर हो सकता है कैबिनेट विस्तार- सूत्र

नई दिल्ली, नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि अगले 24-48 घंटों में कैबिनेट में बदलाव हो सकता है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने 8 जुलाई तक की पहले से निर्धारित सभी बैठकें टाल दी हैं. साथ ही मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले संभावित मंत्रियों को दिल्ली आमंत्रित किया गया है. खबर थी कि मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक होनी थी. सूत्रों के अनुसार, आज पीएम मोदी के आवास पर होने वाली बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होने वाले थे. इससे पहले भी पीएम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *