कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को रोकने में ज्यादा कारगर नहीं फाइजर वैक्सीन

दुनिया भर में चिंता की वजह बने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के फैलाव को रोकने में फाइजर वैक्सीन कम प्रभावी है। इजरायल की हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपनी शुरुआती स्टडी में यह बात कही है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने में जुटाए गए डेटा की मानें तो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड लोगों पर डेल्टा वैरिएंट के असर को रोकने में यह फाइजर का 64 फीसदी तक प्रभावी है। इससे पहले कोरोना के अन्य वैरिएंट्स में यह वैक्सीन 94 फीसदी तक प्रभावी थी। बता दें कि इजरायल में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद से केसों में इजाफा हुआ है। इसके लिए लोग डेल्टा वैरिएंट को ही जिम्मेदार मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *