जालंधर, कोर्ट के सामने दो पक्षों में जकमर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। इस दौरान एक व्यक्ति का सिर फट गया, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जालंधर में कोर्ट के सामने आज उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ लोग अपनी तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट वकीलों के चैंबर के सामने शुरू हुई। इस दौरान वहां पुलिस के जवान भी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में जांच में जुट गई है।