इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। गिल पहले टेस्ट से तो बाहर हुए ही हैं, साथ ही उनका सीरीज के बाकी मैचों में भी खेलना तय नहीं लग रहा है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने यह सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि वह गिल के स्थान पर किस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे।