पुलिस ने चोरी के दोपहिया वाहनो सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

जालंधर, (संजय शर्मा)-पुलिस ने चोरी के दोपहिया वाहनो सहित 2 व्यक्तियों को बस स्टैंड चौकी ने गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी अश्वनी कुमार ने बताया कि एसीपी हरिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में चौकी प्रऊभारी मेजर सिंह ने सतलुज चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान चैरी रंग की एक्टिवा पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस को देख कर पीछे मुड़ने लगे तो सड़क पर गिर गए। जब पुलिस ने दोनो आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि एक्टिवा गीता मंदिर के बाहर से चुराई गई थी। आरोपियों ने पुलिस को चोरी की कुल 4 एक्टिवा और 3 मोटरसाइकिल बरामद करवाए। आरोपियों के ऊपर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।पकड़े गए आरोपी की पहचान रंजीत पासवान पुत्र सुखराम, महेश पांडे पुत्र लल्लु पांडे वासी नजदीक कांग्रेस भवन जालंधर के तौर पर हुई है। पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *