‘मुझे हमेशा से ही नए स्टाइल और कपड़ों को ट्राई करने में बहुत दिलचस्पी रही है। लेकिन 8 सालों तक टीवी पर घाघरा-चोली, सूट और साड़ी पहनते हुए मुझे इस पहनावे से चिढ़ हो गई है।’ टीवी की संस्कारी बहू, बिग बॉस सीजन 11 की ड्रामेबाज़ कंटेस्टेंट और इंडस्ट्री की ग्लैम क्वीन बन चुकीं एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) को भले ही लोग कितने भी नामों से क्यों न बुला लें, लेकिन फैशन एंड स्टाइल के मामले में इस हसीना का कोई जवाब नहीं है। हिना की खूबसूरती, कमाल का ड्रेसिंग सेंस, शानदार एक्टिंग करियर और आगे बढ़ने का जज्बा न केवल आम लोगों के लिए इंस्पिरेशन रहा है बल्कि रिलैक्स एंड लेडबैक स्टाइल में भी स्टाइलिश कैसे लगा जाए यह भी इस अदाकारा ने आम लोगों को अच्छे से समझाया है। हां, वो बात अलग है कि ढेर सारा एक्सपोज़र, स्टाइलिंग आइडियाज और कपड़ों की अच्छी खासी जानकारी होने के बाद भी हिना खान कभी-कभार अपने लिए ऐसे ऑउटफिट्स चुनती हैं, जिसमें चाहकर भी उनकी तारीफ करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा हम यूं ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें इस बात की गवाह हैं।