जालंधर, (विशाल)=जालंधर से इस समय बड़ी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक बहू द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपो से परेशान ससुर ने आज डीएवी कालेज रेलवे लाइन पर सुसाइड कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार बिल्ला पुत्र रामप्रकाश वासी तेज मोहन नगर बस्ती शेख जालंधर के रूप में हुई है। बता दें कि कुछ समय पहले मृतक की बहु ने वीडियो वायरल कर ससुर अनिल कुमार पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मृतक के परिजनों ने बहु पर ब्लैकमेल और ससुर की मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। बता दे कि यह केस कोर्ट में लंबित है।