जालंधर में लुटेरों के हौसले बुलंदः दिनदहाड़ें कार सहित बुजुर्ग महिला को भी साथ ले गया लुटेरा

जालंधर,(विशाल)- शहर में लुटेरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ लुटेरों दिनदहाड़ें भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में थाना डिवीजन-6 के अंतर्गत आते कूल रोड पर हथियारबंद लुटेरे ने एक इनोवा गाड़ी लूट ली। इस दौरान गाड़ी में सवार बुजुर्ग महिला को भी लुटेरा अपने साथ ले गया। जानकारी के मुताबिक, जोहल मार्केट में रहने वाली एक महिला ड्राइवर के साथ सामान लेने आई थी। इस दौरान ड्राइवर दुकान से सामान लेने चला गया जबकि बुजुर्ग गाड़ी में ही बैठी रही। इस बीच एक युवक आया और गाड़ी लेकर फरार हो गया और कुछ दूर आगे जाने पर पीपीआर मॉल के पास फेंककर फरार हो गए। फिलहाल थाना-6 की पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *