वेतन न मिलने के विरोध में बोर्ड परिसर में धरना प्रदर्शन

जालंधर, आज सोमवार को अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में बोर्ड परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन नहीं मिला है, जिस कारण हमारे परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी के चलते भी सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत से पूरे कैंट क्षेत्र को साफ रखने में अपना पूर्ण रूप से सहयोग दे रहे हैं, जिसके चलते कैंटोनमेंट जालंधर सफाई में नंबर 1 पर भी आया है लेकिन इतनी मेहनत करने के बावजूद भी हमें हमारा हक़ क्यों नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि बोर्ड के उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्स हमारी समस्या का समाधान करना चाहिए। इस बारे में कैंटोनमेंट बोर्ड के डिप्टी सीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि ठेकेदार बदलने के कारण कर्मचारियों का अप्रैल महीने के 12 दिनों का वेतन रुका हुआ है। इसके लिए वह जल्द ही ठेकेदार को नोटिस जारी करके अस्थाई सफाई कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने का निर्देश देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस महीने का वेतन भी जल्द ही दे दिया जाएगा, जिसके बाद सभी अस्थाई सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में काम पर लौट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *