जालंधर, केंद्र में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे होने पर जिला भाजपा ने शहर में सेवा ही संगठन सप्ताह मुहिम चला 200 स्थानों पर सेवा कार्य किए। जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के विभिन्न मोर्चों ने यह काम किए। प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर किए गए इन कार्यों का उद्देश्य सिर्फ समाजहित है। भाजपा एससी मोर्चा ने बस्ती दानिशमंदा में रक्तदान शिविर लगाया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शीतल अंगुराल के कार्यालय में लगे कैंप में 90 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जरूरतमंद लोगों में मास्क व सैनिटाइजर भी दिए गए। मुहिम के तहत रक्तदान कैंप, मास्क व सैनिटाइजर वितरण, सफाई अभियान, पौधारोपण अभियान, स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा की सफाई एवं रंग रोगन, जरूरतमंद लोगों में फल व राशन वितरण पर फोकस किया गया। अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मोहिदर भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंदर कुमार, कमलजीत कौर गिल, राजन अंगुराल, मोनु पुरी, राज कुमार थापा, सुनील मंटू, पंकज सारंगल, अश्वनी अटवाल मौजूद रहे। वही पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व मेयर राकेश राठौर, सन्नी शर्मा, रमन पब्बी ने साथियों के साथ विभिन्न इलाकों में मास्क वितरित किए। भाजपा के औद्योगिक सैल के कन्वीनर अश्वनी दीवान हैप्पी ने चितपूर्णी मंदिर, माई हीरा गेट, दोआबा चौक इंडस्ट्रीयल एरिया, रेलवे स्टेशन के साथ रैन बसेरे में जरूरतमंदों को थर्मामीटर, सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, काढ़ा, दवाइयां वितरित की।