अल्प्राजोलम गोलियां सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

जालन्धर की स्पेशल आपरेशन यूनिट ने 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जानकारी देते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरमीत सिंह ने बताया पुलिस पार्टी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काला संघा नहर के पुल के पास किसी को समान देने के लिए खड़ा है उसी गुप्त सूचना के आधर पर स्पेशल आपरेशन यूनिट ने 1170 अल्प्राजोलम गोलियां सहित व्यक्ति को गिरफ्तार किया पकड़े गए युवक की उम्र 30 साल के करीब है वो पेशे से ड्राइवर है और वो जीरकपुर से यू पी के साथ लगते नेपाल बॉर्डर तक सवारियां ले कर जाता है औऱ वही से नशीली गोलियां लाकर पंजाब मे बेचता है , वही अब पुलिस इस पर बनती कारवाई कर रही है औऱ इसके सभी लिंक्स को ट्रेस किया जा रहा है जहाँ पर यह नशीली गोलियां बेचता है
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अमरीक सिंह काला सिंघा के तौर पर हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *