पुलिस का एक और कारनामा सामने आया

जालंधर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। पुलिस के एक एएसआई और कांस्टेबल मिलकर लोगों को ठगने के लिए हनी ट्रैप जैसे घिनौनी हरकतें करवाते थे। इसकी शिकायत हनी ट्रैप में फंसे युवक ने जब पुलिस कमिश्नर से की तो एएसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त एएसआई और कांस्टेबल ने हनी ट्रैप गैंग की लड़की को मदद के बहाने एक व्यक्ति के पास भेजा और फिर फर्जी रेड कर दी। बाद में उसे छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे। उसे शक हुआ तो सीनियर अफसरों को शिकायत कर दी। जांच के बाद पुलिस ने जंडियाला पुलिस चौकी के ASI कश्मीर लाल, कांस्टेबल परमजीत सिंह समेत 5 लोगों पर साजिश रच फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी व साजिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इनमें कांस्टेबल परमजीत सिंह को छोड़ बाकी चार आरोपी अरेस्ट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *