मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच विवाद बढ़ सकता

कोलकाता, (R.aajtak.com)-पश्चिम बंगाल के चुनाव संपन्‍न होने के बाद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और केंद्र सरकार के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार टकराव की वजह पश्चिम बंगाल के मुख्‍य सचिव अलपन बंदोपाध्‍याय (Alapan Bandopadhyay) हैं. केंद्र सरकार ने बनर्जी के करीबी माने जाने वाले बंदोपाध्‍याय के केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. अब ममता बनर्जी ने दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई है. संभावना है कि इस कॉन्‍फ्रेंस में वे बंदोपाध्‍याय की प्रतिनियुक्ति के मसले पर सख्‍त बयान दे सकती हैं.

मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी दोपहर 3 बजे प्रेस वार्ता करेंगी. उन्‍होंने यह वार्ता पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबान्ना (Nabanna) में रखी है. इस वार्ता में बंदोपाध्‍याय के मसले को उठा सकती हैं. दरअसल, बंदोपाध्याय का पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के तौर पर कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा था. उससे पहले ही ममता सरकार ने 3 महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी करके 31 मई को सुबह 10 बजे से पहले रिपोर्ट करने के लिए कह दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *