नई दिल्ली,(R.aajtak.com)-राखी सावंत अब असल जिंदगी में भी सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राखी पिछले दिनों पीपीई किट में बाहर घूमती हुई नजर आई थीं, लेकिन जैसे ही मामलों में कमी आई, राखी ने मास्क फेंक सड़क पर मस्तानी बन कर घूमने लगीं. लाइमलाइट में बने रहने के लिए राखी सावंत कुछ भी कर सकती हैं. हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) मस्तानी बनकर मुंबई की सड़कों पर भटकती नजर आईं. इस दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बताया कि वो अपने पति रितेश की तलाश में निकली हैं. इस दौरान राखी सावंत (Rakhi Sawant) का मूड काफी खराब नजर आया.