शिव सेना ने बजाया विगल पंजाब में लड़ेगी विधानसभा चुनाव : रोहित जोशी

जालंधर, (संजय शर्मा)-शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष हरविंदर सोनी गुरदासपुर,उपाध्यक्ष हरीश सिंगला पटियाला के दिशा निर्देशों पर आज एक बैठक शिव सेना के जिला प्रमुख रोहित जोशी की अध्यक्षता में उनके मुख दफ्तर जालंधर फुटबॉल चोंक में बैठक हुई।जिसमें विशेष तौर पर पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा, पंजाब सचिव दिनेश कपूर,उपाध्यक्ष काला बाबा और पूर्व जिला प्रभारी दीपक शर्मा युवा जिला प्रमुख जितेंद्र सदैव पहुंचे।बैठक में शिव सेना के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी हाई कमान के आदेशों पर जालंधर से मेंबर शिप अभियान शुरू किया गया।2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए हल्का प्रभारी लगाए गए।जालंधर वेस्ट से पंजाब सचिव दिनेश कपूर को हल्का प्रभारी लगाया गया और मनदीप सिंह को जालंधर सेंट्रल हल्के का प्रभारी लगाया गया।रोहित जोशी ने कहा कि शिव सेना का दूसरा नाम समाज सेवा है विधानसभा चुनाव में इस बार शिव सेना पूरे पंजाब मे अपने उमीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी जिसकी शुरुआत जल्द ही पार्टी हाई कमान के आदेशों से शुरू होगी।चुनाव की तैयारी के लिए जालंधर वेस्ट से आज 2 हल्का प्रभारी नियुक्त किये गए है और जल्द ही पूरे जिले में हल्का प्रभारी लगाए जाएंगे जिसकी सूची जारी कर दी जाएगी।इस अवसर पर युवा जिला प्रमुख जतिंदर सहदेव,सिटी अध्यक्ष प्रिंस बग्गा,जिला सेक्टरी मनदीप सिंह भी बैठक में मैजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *