व्हाइट फंगस की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-कोरोना वायरस संक्रमण के बीच व्हाइट फंगस की वजह से छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का मामला सामने आया है. दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल  में इस तरह का केस मिला है. अस्पताल का दावा है कि यह विश्व में पहला केस है. 49 साल की महिला को पेट में दर्द और उल्टी की समस्या के बाद इसी महीने की 13 तारीख को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया था. महिला कैंसर से पीड़ित थी और कुछ वक्त पहले ही उसकी कीमोथेरेपी भी हुई थी. जब अस्पताल में महिला का सीटी स्कैन किया गया, तो आंतों में छेद होने का पता चला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *