साल का पहला चंद्र ग्रहण हुआ शुरू ग्रहण के दौरान बरते यह सावधानियों

जालंधर,(विशाल)-26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर 1.15 बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम 7.09 बजे तक रहेगा। हालांकि देश में इसकी उपछाया रहेगी। लिहाजा ब्रह्मांड में चंद्रग्रहण का साया होने के चलते लोगों को ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सजग रहना होगा। इस दौरान जहां प्रभु सिमरन तथा ध्यान लगाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, ग्रहण संपन्न होने के बाद दान देने का भी खास महत्व बताया जा रहा है।वही इस बारे में श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड के प्रवक्ता राहुल बाहरी बताते हैं कि देश में चंद्रग्रहण की उपछाया होने के चलते मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। हालांकि चंद्रग्रहण के उपरांत सभी प्रतिमाओं की शुद्धिकरण की जाएगी। वही चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर 1.15 बजे से शुरू हो जाएगा जो शाम 7.09 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *