शो के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. काफी समय से फैंस को इस शो की वापसी का इंतजार था. अब खबर आई है कि यह शो दोबारा दर्शकों के बीच लौट रहा है. इस दिन से ऑन एयर होगा शो हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘द कपिल शर्मा शो’ 21 जुलाई से एक बार फिर ऑन एयर होने जा रहा है. कहा जा रहा है कि इस बार शो में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. शो का फॉर्मेट और किरदार भी कुछ बदले हुए से दिख सकते हैं. खबर हैं कि शो के लिए कपिल शर्मा और उनकी टीम ने 15 मई से शूटिंग भी शुरू कर दी है.