दिशा परमार इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश में जुटी हुई हैं. लेकिन शायर दिशा के फैंस को शेयर की हुई तस्वीरें पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल्स का समना करना पड़ा. नई तस्वीरों में दिशा परमार गुलाबी रंग का आईशैडो लगाए हुए नजर आ रही हैं. गुलाबी रंग का ये ग्लिटर बेस्ड आईशैडो इतना लाउड है कि ट्रोलर्स ने उन्हें मेकअप का ज्ञान देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा है, ‘भाभी जी ये क्या कर लिया.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘राहुल वैद्य का ध्यान खींचने के लिए और क्या-क्या करोगी?’ एक अन्य ने लिखा, ‘बहुत बूरा लग रहा है.’ दिशा परमार ने इन तस्वीरों को शेयर करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था.