जालंधर, (विशाल)-जालंधर के 120 फुटी रोड पर स्थित नरूला पैलेस के पिछले हिस्से के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहां उन्होंने गोदाम के मालिक से बात करनी चाही तो उन्होंने हर सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर दमकल विभाग को समय पर सूचित नहीं किया गया होता तो रिहायशी इलाके में हुआ बड़ा हादसा हो सकता था।