डीसी ने महामारी के चलते Red Cross Society को मरीज़ों की सहायता के लिए खून दान कैंप लगाने के दिए निर्देश

जालंधर,(विशाल)-कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में ख़ून की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी ने बुधवार को रेड्ड क्रास सोसायटी को गंभीर रोगों से पीडित मरीज़ों की ज़रुरतों की पूर्ति के लिए छोटे खूनदान शिविर लगाने के निर्देश दिए।थोरी ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि जबसे यह महामारी शुरु हुई है, रक्तदान शिविर रुकने के कारण ब्लड बैंकों में ख़ून की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि कैंसर, थैलेसीमिया से पीड़ति मरीज़ों और प्रसव के कुछ मामलों में इलाज दौरान ख़ून की ज़रुरत पड़ती है, इसलिए छोटे रक्तदान शिविरों का आयोजन करना रोगी के लिए मददगार होगा। उन्होंने रेड्ड क्रास सोसायटी को इस दिशा में काम कर रही अलग-अलग एन.जी.ओ को इस कार्य में शामिल करने और अस्पतालों में ख़ून की कमी को पूरा करने के लिए कैंप लगाने के लिए कहा,ताकि इससे बहुत सी कीमती जानें बचाई जा सके।ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ राकेश चोपड़ा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय की तरफ से जारी ताज़ा आदेशों अनुसार कोविड-19 सम्बन्धित वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को हर ख़ुराक के 14 दिनों के पूरा होने के बाद खूनदान करने की सलाह दी गई है, जबकि वह लोग, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ, वह नियमित रुप से रक्त दान करना जारी रख सकते हैं। उन्होंने लोगों को जरुरतमंदों की सहायता के लिए रक्त दान करने के लिए आगे आने का न्योता दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *