जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की शहरवासियों से अपील, घरों से न आए बाहर, जान है तो जहान है

जालंधर,(विशाल)- शहर में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शहर वासियों से अपील की है।उन्होनें कहा कि इस वक्त देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है जो कि बहुत घातक है। इस लिए शहरवासियों से अपील है कि वो अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि जान है तो जहान है।उन्होनें शहरवासियों से कहा कि सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियां लोगों की भलाई के लिए है। अगर कोई बाहर निकलता है, वो भी बिना वजह तो इस बीमारी के संक्रमण के फैलाव का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इसलिए हमें सब को मिलकर इस बीमारी के संक्रमण को रोकना है ताकि दोबारा से देश और दुनिया खुशहाल हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *