जालंधर ,(विशाल)-सिविल अस्पताल में प्रभावशाली कोविड प्रबंधन के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन गैस की मांग को कम करने के लिए 25 आक्सीजन कंसंट्रेटर मंगवाए हैं। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि प्रशासन को मंगलवार को पहले 10 कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं, जिनको सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। उन्होनें बताया कि गैर सरकारी संगठन गिल फाऊंडेशन की तरफ से रैड क्रास सोसायटी को कोविड-19 महामारी खिलाफ लड़ी जा रही जंग में योगदान के तौर पर दान दिया गया था, जिसका प्रयोग 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए किया गया है। डीसी बताया कि अभी 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं, जबकि अन्य प्रगति अधीन है। यह कंसंट्रेटर सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग को कम करेंगे और बचाई गई ऑक्सीजन गैस को अन्य कोविड केयर संस्थानों में भेज दिया जायेगा। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इस जीवन रक्षक गैस के सही प्रयोग को यकीनी बनाने के लिए सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन आडिट सहित कई प्रयत्न किये गए हैं। उन्होंने अस्पतालों और उद्योगों को पी.एस.ए. आधारित प्लांट लगाने की अपील करने के इलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए भी कहा गया है। इन प्रयत्नों से जिले भर में कोविड केयर मैनेजमेंट को प्रभावशाली ढंग से लागू करने में बहुत सहयोग मिला है