जालंधर,(विशाल)-पंजाब में 15 मई तक लगे लाॅकडाउन के विराेध में कपड़ा व्यापारियाें का गुस्सा फूट पड़ा है। रामा मंडी में मंगलवार को मार्केट प्रधान गुरिंदर सिंह भाटिया ने सभी दुकानदारों के साथ मिलकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया। व्यापारियाें का आराेप है कि सरकार जनता को परेशान कर रही है। काेराेना महामारी के कारण पहले ही काराेबार मंदा है। अब सरकार की नई गाइडलाइन से और परेशानी बढ़ने लगी है।उन्होंने ने कहा कि मेडिकल सेवाएं एवं बैंको के साथ-साथ सरकार ने और भी कई तरह की दुकानें खोलने की अनुमति दी है। हमारी मनयारी व कपड़े की दुकाने खोलने की अनुमति नहीं है जो कि उनके साथ नाइंसाफी है। वहां मौजूद दुकानदारों ने पंजाब सरकार से अपील की कि या तो उन्हें भी दुकान खोलने की अनुमति दी जाए या पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया जाए ताकि संक्रमण को फैलने से रोक जा सके। सिर्फ कुछ दुकाने बंद करने से कोई फायदा नहीं होगा।कपड़ा वायापारियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी जाकर देखें कैसे बैंकों, दवाई व राशन की दुकानों और मंडीयो में लोगो की भीड़ लगती है और सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ रही है। इस मौके पर गुरिंदर सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, सिमरन सिंह, सोनू सेठी, राकेश राणा, गुल्लू आदि उपस्थित थे।