जालंधर डी मार्ट में उड़ाई जा रहीं थीं कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस ने मॉल बंद करवा दिया ये आदेश

जालंधर,(विशाल)- पंजाब सरकार द्वारा कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जहां राज्यभर में मॉल, सिनेघर और भीड़ वाले इलाकों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं गुरु नानक मिशन चौंक के पास डी मार्ट को खोलकर सरकार और सेहत विभाग की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ती साफ नजर आ रही हैं। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मॉल पर दबिश दी और बाद में उसे बंद करवा दिया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें होम टू होम डीलीवरी के आदेश दिए हैं। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि डी मार्ट वालों को सरकारी गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। वहीं लोगो से भी सहयोग की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *