ससुरालवालों पर लगाए बेटी को गायब करने के आरोप, एसएसपी से लगाई मदद की गुहार

जालंधर शाहकोट के रहने वाले अश्विनी कुमार ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर अपनी बेटी को कहीं गायब कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए और उन्हें वापस दिलाया जाए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सात साल पहले लोहिया में रहने वाले और भट्टे पर काम करने वाले विक्की कालिया के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी को एक बच्चा भी हुआ।कुछ दिन पहले उनकी बेटी का फोन आया कि उसे ससुराल वाले तंग कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे है। जब वह अपनी बेटी के पास लोहिया पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। ससुराल वालों का कहना था कि उनकी बेटी कहीं भाग गई है वहीं, अश्विनी कुमार के दामाद विक्की कालिया ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को कहीं गायब नहीं किया है बल्कि वह किसी व्यक्ति के साथ भाग गई है।उन्होंने बताया कि लड़की के जाने की सीसीटीवी फुटेज भी है और फोटो भी पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को किसी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद विवाद भी हुआ था और अपने घर बसाने के लिए उन्होंने समझौता कर लिया था। अब लड़की फिर किसी के साथ भाग गई है। पुलिस ने टावर लोकेशन निकलवाई तो गुरदासपुर में कहीं रह रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *