जालंधर,(विशाल)-जालंधर के मिट्ठापुर इलाके में बीते दिन देर रात मिट्ठापुर निवासी एक व्यक्ति की तरफ से ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पेशे से ड्राइवर मोहन पाल की पत्नी की बीते दिन ही मृत्यु हो गई। अपनी पत्नी की मौत का गम सहन न करते हुए उसने खुद को गोली मार सुसाइड कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पत्नी पिछले कई दिनों से मायके रह रही थी, वहां उसकी मौत की खबर सुनते ही पति परेशान हो गया और खुद को गोली मार ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।