ह्यूस्टन, अमेरिका के टेक्सास राज्य के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) से मेक्सिको में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोहों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग की है. गवर्नर ने कहा कि ये गिरोह आव्रजकों की पीड़ा और दासता पर फलते-फूलते हैं. गवर्नर ने अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को बृहस्पतिवार को पत्र लिख कर कहा कि ये गिरोह विदेशी आतंकवादी संगठनों की सूची में शामिल किए जाने के लायक हैं. पत्र में इस बारे में भी जानकारी दी गई है कि ये गिरोह किस प्रकार से काम करते हैं.