जालंधर,(विशाल)-गुरुनानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर बाद पहुंचे वाहन चालकों को वापस लौटने के कारण भारी परेशानी उठानी पड़ी। क्रॉसिंग के गेट से कार टकरा जाने के चलते यहां फाटक चार घंटे तक बंद रहा। गेटममैन ने इसकी जानकारी आरपीएफ, जीआरपी और टेक्निकल डिपार्टमेंट को दी। बाद दोपहर गेट के साथ एक कार टकरा गई, जिसके चलते गेट को नुकसान पहुंचा और उसे दोबारा खोला ही न जा सका।गेट की रिपेयर करने के लिए अधिकारियों को सूचना भिजवाई गई रिपेयर का काम चालू नहीं हो सका था। रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात स्टाफ ने बताया कि कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लिया गया है और उसे अधिकारियों को भी बता दिया गया है, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके