दुर्घटना के समय 140km/h से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे टाइगर वुड्स

लास एंजिलिस| टाइगर वुड्स ने जब अपनी एसयूवी से नियंत्रण खोया और दुर्घटना का शिकार हुए उस समय वह 80 मील प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे जो तय गति सीमा से लगभग दोगुनी गति थी। इस दुर्घटना में वुड्स गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शेरिफ एलेक्स विलानुएवा ने लास एंजिलिस के बाहरी हिस्से में 23 फरवरी को हुई इस घटना के लिए पूरी तरह से तेज गति को जिम्मेदार ठहराया था जिसके कारण वुड्स ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था।  पिछले 11 साल में तीसरी बड़ी दुर्घटना के लिए हालांकि वुड्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। शेरिफ ने कहा, ‘‘सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण उस गति में गाड़ी चलाना था जो सड़क के हालात के अनुसार असुरक्षित थी और सड़क पर बने मोड़ से निपटने में अक्षम रहा गया।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *