अपने खुद के बनाए ग्रुप में खुद हीरो बनने की वजाय वह दूसरों को हीरो बना रहे : महिंदर भगत

जालंधर, ( रोहित भगत )- कुछ समय पहले महिंदर भगत का वैरी-गुड, वैरी-गुड कहना चर्चे का विष्य बना था। उन्हें कई बार यह नही पता नही चलता कि उन्होंने किस जगह क्या बोलना है। कुछ दिन पहले रोष रैली के दौरान सी.एम कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह पी.एम मोदी का नाम इस्तेमाल कर लिया।यह वीडियो भी उनकी वैस्ट हलके के साथ साथ पूरे महानगर में चर्चे का विष्य बनी। भले ही वैस्ट हलके में भाजपा की सीट पर उनकी दावेदारी मजबूत है और उनका वोट बैंक भी इस वक्त ठीक चल रहा है। लेकिन इसके चलते भी वह आज कल बौखलाहट में चल रहे है। अभी लोगों के दिमाग से सी.एम कैप्टन अमिंदर सिंह की जगह पी.एम मोदी के नाम लेने वाली बात नही निकली थी। आज उनका एक व्हाट्सएप पर महिंदर भगत जालंधर वैल्ट ग्रुप बना हुआ है। जिसमें 145 मैंबर जुड़े हुए है। आज उन्होंने 11: 24 मिन्ट पर वीडियो शेयर की। जिसमें अकाली नेता कीमती भगत उनके साथ अकाली सीनियर नेता मनजीत सिहं टीटू खड़े हुए नजर आ रहे है। कीमती भगत विधायक सुशील रिंकु के बारे में नशे के मुद्दे को लेकर बोल रहे है।यही वीडियों उन्होंने अपने ग्रुप में डाल दी। उन्हें तो सिर्फ विधायक रिंकु की बुराई सुननी अच्छी लगती है। चाहे किसी पार्टी का भी लीडर हो। इस वीडियो में कीमती भगत विधायक रिंकु के बारे में बोलते हुए नजर आ रहे है। अपने खुद के बनाए ग्रुप में खुद हीरो बनने की वजाय वह दूसरों को हीरो बना रहे है। यह बात वैस्ट हलके मे चर्चे का विष्य बनी हुई है। लोग चुप्पी जुबान में यह कह रहे है कि भाजपा नेता महिंदर भगत आज कल बौखलाहट में चलते हुए नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *