जालंधर, ( रोहित भगत )- थाना न. 1 के अंतर्गत पड़ते न्यू शीतल नगर में रहने वाले नंद किशोर पुत्र जगदेव नायक के खिलाफ ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट के प्रधान राजीव शर्मा ने शिकायत दी है कि वह अपने घर में अवैध रूप से तेजाब बेचने का धंधा करता है और कहा कि वह लोफर किस्म और अपराधिक छवि के युवक उसके पास से तेजाब लेकर जाते हैं जो लड़कियों पर तेजाब फेंकने का डर दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। इसी शिकायत के आधार कारवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने उक्त घर में छापेमारी कर वहां से बड़ी गिनती में तेजाब की बोतलें बरामद की है। आरोपी मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके रिश्तेदार को राउंडअप कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।