जालंधर में गेंदू खरीब के लिए 78 केंद्र बनाए जाएंगे।

जालंधर,(विशाल)-डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि गेहूं की खरीद के लिए तमाम प्रबंध पूरे कर लिए गए है। 78 खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने एक-एक दाना खरीदे जाने का दावा किया। मंडियों में कोविड प्रोटोकाल की पालना करते हुए उन्होंने पिछले वर्ष की तरह सेवाएं देने के निर्देश दिए।मंडियों में मास्क पहनने, हाथ धोने व शारीरिक दूरी बरकरार रखने पर जोर दिया जाएगा। मंडियों में ब्लाक बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जिसके एक ब्लाक में एक ही ढेरी लगाई जाएगी। इसके दायरे में रहकर फसल की खरीद का काम किया जाएगा।बता दें कि जिले में गेहूं की खरीद का काम 10 अप्रैल से शुरू होगा। इसे लेकर जिले की मंडियों में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया मंडियों में पेयजल, शौचालय व सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। कोविड-19 के चलते खरीद प्रक्रिया का काम कतई प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए शारीरिक दूरी व चेहरे मास्क से लेकर सैनिटाइजर के इस्तेमाल को लेकर प्रबंध पूरे कर लिए गए है। पिछले वर्ष की तरह की इस बार खरीद का काम निर्विघ्न पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *