जालंधर,(विशाल)-बलटर्न पार्क में मंगलवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान अश्विनी शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। डिवीजन-1 की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।