आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी- RCB इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, बताई टीम की बड़ी कमजोरी

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने हालिया कुछ महीनों में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया है. लेकिन आज भी आईपीएल का खिताब जीतने का उनका सपना अधूरा ही है. उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2016 में आईपीएल फाइनल खेली थी. तब उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया था. पिछले सीजन में भी आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचीं थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गई. अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कॉमेंटेटेर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इस सीजन में भी आरसीबी के लिए बड़ी भविष्यवाणी कर दी. उन्होंने कहा कि आरसीबी आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *