बिहार बोर्ड ने कोरोना काल में जहां बाकी बोर्ड से पहले एग्जाम करवा के अप्रैल की पहले हफ्ते में मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. वहीं कोरोना की दूसरी लहर के बीच बिहार बोर्ड कई सावधानियां भी बरत रहा है. बिहार बोर्ड ने फैसला लिया है कि वह बिहार बोर्ड का रिजल्ट तो जारी करेगा पर इसको जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा. इस बार बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार यानी आज दोपहर साढ़े तीन बजे मैट्रिक परिणाम जारी करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए सबको इसकी सूचना दी जाएगी. सोमवार को 10वीं के नतीजे जारी होने के साथ ही 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 8 लाख 46 हजार 663 छात्र और 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं रहीं. परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2021 से 24 फरवरी 2021 तक किया गया था.