गायक दिलजान के परिवारिक सदस्य विदेश से पहुंचे , संस्कार सोमवार 1 बजे करतारपुर में

जालंधर (विशाल)-गायक दिलजान का अंतिम संस्कार सोमवार को एक बजे शिवपुरी करतारपुर में होगा। गत दिनों दिलजान की जंडियाला गुरु अमृतसर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।परिवार कनाडा में होने के कारण संस्कार नहीं हो सका था और कनाडा से उसकी पत्नी हरमन, बेटी सुरैय्या, भाई अशोक कुमार, नवराज, मिक्की मढार और बहन डोली शाह करतारपुर पहुंच गए हैं। दिलजान के उस्ताद मदन मढार व पिता बलदेव कुमार ने बताया कि सारे परिवार के पहुंचने के बाद दिलजान का संस्कार सोमवार को एक बजे शिवपुरी करतारपुर में किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *