शहर के बाजारों में लापरवाही कोरोना महामारी को दे रही है दावत

जालंधर,(विशाल)- कोरोना महामारी के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन, शहर के बाजारों में लापरवाही के बीच कोरोना महामारी को दावत दी जा रही है। यहां दिन भर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं ट्रैफिक जाम के बीच फंसे लोग कोरोना संक्रमण का कारण बन सकते हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की शुरुआत में ही सबसे पहले लॉकडाउन लगाकर बाजार बंद किए गए थे। कारण यहां पर दिन भर खरीदारों की भीड़ रहती है। बाजारों के हालात तथा कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते केसों के बीच एक बार फिर से वैसी ही स्थिति बन रही है। अगर हालात नियंत्रण से बाहर हुए तो बजारों पर फिर से कार्रवाई हो सकती है।शहर के बाजारों में अतिक्रमण ट्रैफिक तथा भीड़ का मुख्य कारण है। अंदरूनी बाजारों में 15 फुट की सड़क के दोनों तरफ 5 से 6 तक फुट तक कब्जा करके सामान डिस्प्ले कर दिया जाता है। इस बीच शेष बची सड़क में एक बार ट्रैफिक जाम होने का असर दूर तक रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *