जालंधर,(विशाल)- गुड फ्राइडे को लेकर शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा भी इस बार नहीं निकाली गयी लिहाजा पवित्र दिन को लेकर प्रार्थना करने के लिए बिशप हाउस स्थित सिविल लाइंस चर्च के प्रांगण के अंदर ही यात्रा निकाली गई।
इससे पूर्व फादर रवि की ओर से प्रार्थना करवाई गई। इस मौके पर फादर के जी ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते इस बार शोभा यात्रा नहीं निकालने का फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि लोगों को घर में रहकर प्रभु यीशु मसीह के समक्ष प्रार्थना करने का आह्वान किया गया था। हालांकि प्रबंधक कमेटी के सदस्य व प्रमुख अनुयाई मिलकर बिशप हाउस में प्रार्थना करेंगे। इस दौरान समाज की उन्नति व समूचे विश्व को पूर्ण से मुक्ति दिलाने को लेकर भी प्रभु यीशु मसीह के समक्ष प्रार्थना करेंगे