नोएडा। विश्व की मशहूर सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर में परियोजना लगायेगी। इसके लिये बृहस्पतिवार को नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित कर दी। सेक्टर 145 में एक स्कूल के लिये भी नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित की। नोएडा विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बताया कि विश्व की सुप्रसिद्ध सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गयी है।