दूसरी खुराक के 6 महीने बाद लगेगा कोरोना का तीसरा टीका, बूस्टर डोज के ट्रायल को SEC ने दी मंजूरी

देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आई है. ड्रग रेग्युलेटर के सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन के ट्रायल का हिस्सा रहे वॉलंटियर्स को तीसरी डोज के ट्रायल की इजाजत दे दी है. बता दें कि हैदराबाद स्थित कंपनी ने ड्रग रेग्युलेटर के पास दो डोज के बाद तीसरी यानी बूस्टर डोज के ट्रायल के लिए प्रस्ताव भेजा था. सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) से मंजूरी मिलने के बाद चरण में शामिल वॉलिंटियर्स को वैक्सीन के दूसरे डोज के 6 महीने बाद कोवैक्सीन  का तीसरा डोज दिया जाएगा. बूस्टर डोज दिए जाने के 6 महीने तक भारत बायोटेक वॉलंटिर्स से उनके स्वास्थ्य से जुड़े अपडटे लेता रहेगा. इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि उनके शरीर में इम्यूनिटी के घटने और बढ़ने और नए वैरिएंट से बचने में कितनी मदद मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *