जालंधर,(विशाल)- मऊ जंक्शन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलगाड़ियों के संचालन में यात्रियों को अप्रैल महीने की शुरूआत से ही परेशानी आ सकती है। जिसके चलते रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों की डायवर्ट किया गया है, जबकि कुछ को शार्ट टर्मिनेट कर दिया है। बता दें यहां कि मऊ जंक्शन में दो से पांच अप्रैल तक यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य किया जाना है।
जाने कौने सी ट्रेनें डायवर्ट की और कौन सी कहां तक जाएगी…
रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
दिनांक 02.04.2021 से 04.04.2021 तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 04006 आनंद विहार टर्मिनल – सीतामणी स्पेशल बारास्ता ओंरिहार-बलिया-छपरा होकर जाएगी।
दिनांक 02.04.2021 से 04.04.2021 तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल बारास्ता छपरा- बलिया-फेफना-गाजीपुर सिटी-ओंरिहार-जोनपुर होकर जाएगी।
दिनांक 04.04.2021 को यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 04652 अमृतसर- जयनगर स्पेशल बारास्ता
दिनांक 02.04.2021 को यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 09165 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल बारास्ता वाराणसी-ओंरिहार- गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा होकर जाएगी।
रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पूर्व समाप्त से प्रारंभ
एक से चार अप्रैल तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी नंबर 05008 लखनऊ-वाराणसी सिटी स्पेशल की यात्रा भटनी जंक्शन पर समाप्त होगी।
दिनांक 02.04.2021 से 05.04.2021 तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 05007 वाराणसी सिटी- लखनऊ स्पेशल की यात्रा भटनी जंक्शन से प्रारंभ होगी।
दिनांक 02.04.2021 से 05.04.2021 तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी संख्या 05138 प्रयागराज-मऊ स्पेशल की यात्रा ओंरिहार जंक्शन पर समाप्त होगी।
दिनांक 02.04.2021 से 05.04.2021 तक यात्रा प्रारंभ करने वाले रेलगाड़ी सं0 05137 मऊ -प्रयागराज स्पेशल की यात्रा ओंरिहार जंक्शन से प्रारंभ होगी।
रेलगाड़ी को रोककर चलाना
दिनांक 05.04.2021 को यात्रा प्रारंभ करने वाली 04005 सीतामणी – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल तथा 09166 दरभंगा – अहमदाबाद स्पेशल को मार्ग में क्रमश 60 तथा 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।