जालंधर,(विशाल)- होली का पावन त्योहार सोमवार को धूमधाम से साथ मनाया गया। इस मौके जालंधर में सोमवार सुबह से ही युवक एवं युवतियां टोलियां बना कर एक-दूसरे पर रंगों की भीनी फुहारों की बौछार करते निकलते रहे। शहर के विभिन्न बाजारों व मोहल्लों में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे पर प्रेम के रंगों की बौछार की। चिंता की बात यह रही कि अधिकतर लोगों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोई एहतियात नहीं बरती, जोकि दूसरे लोगों के लिए भी खतरा पैदा करते दिख। शहर की शायद ही कोई ऐसी गली होगी, जहां वाहनों पर सवार रंग खेलने वालों का जत्था न पहुंचा हो। वाहनों पर सवार युवकों की टोलियों ने शहर की हर गली को रंगीन कर दिया था।