बेजुबान कुत्ते के हुए कत्ल को लेकर People for Animals के सदस्यों सहित इलाका निवासियों ने Div No. 2 का किया घेराव

जालंधर,(विशाल)-जालंधर के सत्नाम नगर में बीते दिन एक व्यक्ति द्वारा बेजुबान कुत्ते को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला गया था। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और पुलिस से दो-तीन दिन बीत जाने के बाद भी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। जिसको लेकर पीपल फॉर एनिमल की सदसय डिंपल मल्होत्रा और अन्य मोहल्ला निवासियों ने पुलिस का घेराव किया और पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के सामने प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों का आरोप है उनके सामने कुत्ते का कत्ल कर दिया गया है जिस के वह गवाह है। बावजूद इसके पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके खिलाफ उन्होंने आज प्रदर्शन किया है। पुलिस थाने का घेराव करने के बाद जब थाना मुखी से बात की गई तो उन्होंने कहा अभी तक इन्होंने किसी के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया। जिसके चलते कल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और जांच चल रही है । जब कोई सबूत सामने आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *