नई दिल्ली, भारतीय बाजार में सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार गिरावट जारी है. सराफा बाजार में मंगलवार को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. आज सोने के दाम में 1,200 रुपये प्रति 100 ग्राम यानी की 120 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारत में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरीं. एमसीएक्स पर, सोना वायदा 0.24% गिरकर 44,795 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.5% घटकर 66,013 प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में सोने में 0.18% जबकि चांदी में 1.6% की गिरावट आई थी.