न्‍यूयॉर्क की ट्रेन में खुलेआम गोरे ने एशियाई महिला पर किया पेशाब

न्‍यूयॉर्क, अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर में एशियाई लोगों के खिलाफ नस्‍ली हमले का एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। न्‍यूयॉर्क सिटी सबवे कार में एक महिला यात्रा कर रही थी, इसी बीच एक यात्री ने उसके और उसके सामान पर यात्रियों के सामने पेशाब कर दिया। इस दौरान ट्रेन के अन्‍य यात्रियों ने 25 साल की एशियाई महिला की कोई मदद नहीं की। यही नहीं कुछ तो वीड‍ियो बनाते रहे। न्‍यूयॉर्क पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। महिला के ऊपर पेशाब करने की यह घटना शनिवार दोपहर की है। यह महिला उत्‍तर की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठी थी। इसी बीच मास्‍क और काले रंग का कपड़ा पहने महिला की बेंच तक आया जहां वह बैठी हुई थी। आरोपी महिला के बेहद करीब बैठ गया। महिला ने एशियनफीड को बताया, ‘मैंने अपनी दायीं ओर देखा तो पाया कि आरोपी ने अपना पेनिस निकालकर मेरी तरफ कर रखा है। उसने मेरे और मेरे सामान पर पेशाब कर दिया था। हर तरफ पेशाब फैला हुआ था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *