जालंधर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते डीसी ने कहा- निजी अस्पताल बेड क्षमता बढ़ाएं

जालंधर,(विशाल)- जालंधर में लगातार बढ़ रही कोरोना के मरीजों की संख्या को लेकर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने सभी को अलर्ट कर दिया है। घनश्याम थोरी ने 19 निजी लेवल-3 के कोविड केयर अस्पतालों को 30 फीसद बेड बढ़ाने की बात कही है। बेडों की सामथ्र्य बढ़ाने के बाद नियमित जांच के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में किडनी अस्पताल, अरमान अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, पिम्स, एसजीएल अस्पताल, जौहल अस्पताल, श्रीमन सुपर स्पेशिलिटी, कैपीटोल अस्पताल, पटेल अस्पताल, सेक्रेड हार्ट अस्पताल, जोशी अस्पताल, एनएचएस अस्पताल, इनोसेंट हार्ट अस्पताल, मान मेडीसिटी, घई अस्पताल, कार्डियोनोवा अस्पताल, केयरमैक्स अस्पताल, न्यू रूबी अस्पताल और शरनजीत अस्पताल शामिल हैं।उन्होंने इन सभी अस्पतालों को कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार लेवल-3 की सुविधाओं के लिए अपेक्षित बुनियादी ढांचा और स्टाफ जरूरी है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, जसबीर सिंह, एसडीएम राहुल सिंधु, गौरव जैन, डा.जै इन्द्र सिंह, सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. ज्योति व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *