Marjaneya Song Out: Rubina Dilaik के नखरों ने फिर किया Abhinav Shukla को परेशान

 बिग बॉस 14  की विनर रहीं रुबीना दिलैक  को उनके पति के साथ खूब पसंद किया गया था. शो खत्म होने के बाद अभिनव और रुबीना की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिली है. नेहा कक्कड़  का नया म्यूजिक वीडियो ‘मरजानेया’रिलीज हो चुका है जिसमें दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं.नेहा कक्कड़  के नए गाने ‘मरजानेया’ ने रिलीज होते ही धमाल मचाकर रख दिया है. वीडियो में अभिनव शुक्ला  और रुबिना दिलैक  की केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है. इस गाने में रुबीना अभिनव से अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं लेकिन वो उन्हें नजरअंदाज करते हैं. गाने में दोनों के बीच छोटी मोटी नोंकझोंक भी दिखाई गई है. गाने के बोल में रुबीना कहती नजर आ रही हैं, कि अब अभिनव उनसे प्यार नहीं करते और अब वो उनके साथ नहीं रहेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *